किसी के भाई बहनों की संख्या का पता करना
सबसे पहले भाइयों की संख्या में 2 जोड़ें. अब प्राप्त संख्या में 2 से गुणा करें. पुनः प्राप्त उत्तर में 1 जोड़ें. अब इस चरण में प्राप्त संख्या को 5 से गुणा करें. पुनः प्राप्त उत्तर में बहनों की संख्या जोड़ें. अब कुल योग में 25 घटाएँ. प्राप्त संख्या मुझे बताएँ. प्राप्त संख्या बताए जाने के बाद पहेली पूछने वाला उस संख्या का दहाई अंक भाईयों की संख्या और इकाई अंक बहनों की संख्या बताता है. मान लीजिए कि अंत में प्राप्त संख्या 23 हैं, तो भाइयों की संख्या 2 और बहनों की संख्या 3 होगी.