किसी का बर्थ डे और महीना उसके बिना बताए जानना
अपने दोस्त से कहें कि वह अपने बर्थ का महीने का नंबर ले जैसे कि जनवरी - 1, फरवरी - 2 आदि।
- इसके बाद उस नंबर को 5 से मल्टिप्लाई करने को कहें।
- फिर जो जवाब आएगा, उसमें 6 प्लस करने को बोलें।
- उस संख्या को 4 से मल्टिप्लाई करके उसमें 9 प्लस करने को कहें।
- अब इस संख्या को फिर से 5 से मल्टिप्लाई करने को बोलें।
- उससे उसके बर्थ की तारीख वाली संख्या इसमें जोड़ने को कहें जैसे कि अगर वह 25 मई को पैदा हुआ तो 25 जोड़ना होगा।
- अब इसमें से 165 माइनस करने को बोलें। उसके बर्थ का महीना और दिन सामने होगा।
Comments
Post a Comment