Posts

Showing posts from July, 2024

किसी के भाई बहनों की संख्या का पता करना

  सबसे पहले भाइयों की संख्या में  2  जोड़ें. अब प्राप्त संख्या में  2  से गुणा करें. पुनः प्राप्त उत्तर में  1  जोड़ें.  अब इस चरण में प्राप्त संख्या को  5  से गुणा करें. पुनः प्राप्त उत्तर में बहनों की संख्या जोड़ें. अब कुल योग में  25  घटाएँ. प्राप्त संख्या मुझे बताएँ. प्राप्त संख्या बताए जाने के बाद पहेली पूछने वाला उस संख्या का दहाई अंक भाईयों की संख्या और इकाई अंक बहनों की संख्या बताता है. मान लीजिए कि अंत में प्राप्त संख्या  23  हैं, तो भाइयों की संख्या  2  और बहनों की संख्या  3  होगी.

किसी का बर्थ डे और महीना उसके बिना बताए जानना

  अपने दोस्त से कहें कि वह अपने बर्थ का महीने का नंबर ले जैसे कि जनवरी - 1, फरवरी - 2 आदि। - इसके बाद उस नंबर को 5 से मल्टिप्लाई करने को कहें। - फिर जो जवाब आएगा, उसमें 6 प्लस करने को बोलें। - उस संख्या को 4 से मल्टिप्लाई करके उसमें 9 प्लस करने को कहें। - अब इस संख्या को फिर से 5 से मल्टिप्लाई करने को बोलें। - उससे उसके बर्थ की तारीख वाली संख्या इसमें जोड़ने को कहें जैसे कि अगर वह 25 मई को पैदा हुआ तो 25 जोड़ना होगा। - अब इसमें से 165 माइनस करने को बोलें। उसके बर्थ का महीना और दिन सामने होगा।